आज सावन का पहला दिन है बेहद खास, इन दुर्लभ योगों में करें पूजा, भोलेनाथ का रहेगा वास

जैसा कि आप लोग जानते ही है कि सावन माह में सोमवार दिन का बहुत खास महत्त्व होता है वैसे आज से शुरू हो रहे सावन माह सोमवार की तरह ही मंगलवार भी बहुत खास माना जाता है। जो कि इस बार का सावन मंगलमय प्रतीत होता है सावन के प्रत्येक मंगलवार मंगला गौरी का व्रत रखा जाता है। जो मां पार्वती को समर्पित है।

इस बार श्रावण का पहला दिन बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि मंगला गौरी व्रत के साथ-साथ आज 3 बेहद शुभ और दुर्लभ संयोग बनने जा रहे हैं। आज के दिन गौरी माता की पूजा करने से जीवन के सब दुःख-दर्द कट जाते हैं। तो आइए जानते हैं आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे।

हिंदू पंचांग के अनुसार आज से सावन का शुभ माह शुरू हो गया है। कुछ ज्योतिषियों के अनुसार आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा है और ये 1 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वितीया तिथि की शुरुआत हो जाएगी।

आज दिन में 11 बजकर 49 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। इसके बाद वैधृति योग लग जाएगा। इन्द्र योग के दौरान सरकारी कामों में सफलता मिलेगी और वैधृति योग की बात करें तो इस दौरान भागदौड़ वाला कार्य न करें।

इसी के साथ सुबह 8 बजकर 25 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा और इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा।

सावन के शुभ संयोग

1.  पहला शुभ संयोग मंगला गौरी व्रत
आज सावन के पहले दिन के साथ-साथ मंगला गौरी का व्रत भी रखा जाएगा। आज सुहागिन महिलाएं विधि-विधान के साथ माता गौरी और भगवान शिव की पूजा करती हैं और अपने पति की दीर्घायु की प्रार्थना करती हैं।

2. त्रिपुष्कर योग
सावन के पहले दिन यानी आज दोपहर 1:38 त्रिपुष्कर योग लगेगा और अगले दिन सुबह 05 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। कहते हैं कि इस योग में पूजा करने से तीन गुना फल प्राप्त होता है।

3. शिव वास
आज सुबह से ही महादेव मां गौरी के साथ हैं। शिववास योग दोपहर 1:38 बजे तक रहेगा। इस योग में रुद्राभिषेक किया जाता है। जो लोग रुद्राभिषेक करना चाहते हैं, उनके लिए ये दिन बहुत बढ़िया है।

About shivam

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *