ओडिशा में लू का प्रकोप, दो दिनों तक सभी स्कूल बंद

भुवनेश्वर : ओडिशा में बुधवार को भीषण लू का प्रकोप जारी रहा और राज्य के 30 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। उत्तरी ओडिशा का बारीपदा सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद नुआपाड़ा में 44.4 डिग्री और बलांगीर में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुंदरगढ़, टिटिलागढ़, संबलपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, अंगुल, तलचर और बौध सहित आठ शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बाकी 19 स्थानों पर दिन का तापमान 40.5 से 42.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

मौसम कार्यालय ने कहा कि राज्य में अगले दो दिनों तक लू की स्थिति बनी रहेगी और अगले तीन दिनों के दौरान दिन के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में मल्कानगिरी, कोरापुट, रायगढ़ा, नबरंगपुर, कालाहांडी जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार है, जबकि राज्य शेष जिलों में शुष्क मौसम रहने का अनुमान है।

About shivam

Check Also

टमाटर के बाद मिर्ची 400 पार, महंगाई पर नहीं लग रहा ब्रेक

मानसून की बारिश ने मौसम तो सुहाना कर दिया लेकिन लोगों की जेब और थाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *